Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व गृहमन्त्री थापा का प्रश्न: पाँचदलीय गठबन्धन से भावी प्रधानमन्त्री कौन होंगे ?

 

हिमालिनि सवाददाता /रूपन्देही। भैरहवा :पूर्व गृहमन्त्री तथा राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) केन्द्रीय सल्लाहकार समिति के संयोजक निरञ्जन थापा ने कहा की इस बार प्रमुख बिषय राष्ट्रियता का मुद्दा होने के बाद तीनदल को जिताना होगा और कहा की तीन दल के सरकार बनने के बाद में नेपाल के प्रधानमन्त्री केपी ओली होंगे । और पाँचदल के सरकार बने भावी प्रधानमन्त्री आखिर कौन होंगे ?

जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल (जसपा)के केन्द्रीय सदस्य रुपन्देही क्षेत्र नम्बर ३ (क) प्रदेशसभा सदस्य के उम्मेदवार महेन्द्र यादव ने कहा की तीन दलीय गठबन्धन के उम्मेदवार का जीत सुनिश्चित हैं और कहा की एक बार मुझे भी सेवा करने का मौका दे अगर आप लोगो के बीच में रहकर कार्य नहीं किया तो अगली बार आप लोगो से मत मागने नही आऊंगा और नाही नजर से नजर मिला पाऊंगा।

यह भी पढें   जनता समाजवादी पार्टी,  नेपाल द्वारा संविधान में संशोधन के लिए 30 सूत्रीय सुझाव

सिद्धार्थनगर वडा नम्बर ४, मायादेवी गाउँपालिका वडा नम्बर ७, ८, सियारी गाउँपालिका १, बुटवल उपमहानगरपालिका १४, १५, १६ मे राप्रपा, एमाले और जसपा का वडा प्रचार प्रसार कार्यालय राप्रपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मन्त्री तथा प्रतिनिधि सभा क्षेत्र नम्बर ३ का उम्मेदवार दीपक बोहरा, प्रदेश सभा सदस्य के उम्मेदवार महेन्द्र यादव ने उद्घाटन किया है ।

कार्यक्रम में राप्रपा मायादेवी गाउँपालिका के प्रवक्ता लेख बहादुर खड्का लेखु, राप्रपा के युवा नेता दिपक बिष्ट लगायत लोगों ने मंतब्य रखे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed