Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्रामीण क्षेत्रों में अत्याधुनिक शैक्षिक व्यवस्थापन:

 

जलेश्वर। रतौली युवा क्लब एवं सेव द चिल्ड्रन के सहयोग से आयोजित समुन्नति (Sponsorship) प्रायोजन, कार्यक्रम से जलेश्वर नगर पालिका के वार्ड नं. ३ के श्री जनता माध्यमिक विद्यालय, मलिबारा (पूर्व) में ओपीएस सिस्टम के साथ 1 थान स्मार्ट इंटरएक्टिव पैनल 75 इंच प्रदान किया है। आज २०७९ कार्तिक ४ गत्ते एक विशेष समारोह के साथ स्मार्ट बोर्ड को सब के समक्ष उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर रतौली युबा क्लब के कार्यकारी निर्देशक श्री वैद्यनाथ चौधरी जी, श्री धर्मेंद्र राय (कार्य समिति सदस्य) श्री अविनाश कुमार महतो (फील्ड ऑफिसर) , विद्यालय व्यवस्थापन के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पांडे तथा सदस्य मो. इजरायल अंसारी के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक और विद्यार्थी की सघन उपस्थिति रही।

यह भी पढें   10दिनों के बाद मृत अवस्था में मिला साकेत झा

बच्चों के पढ़ाई को आधुनिक बनाने और शिक्षण की गतिविधियों को अत्यधिक सरल, सुलभ और सफल बनाने के लिए यह आधुनिक स्मार्ट बोर्ड ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों के कौशल और क्षमताओं को विश्व स्तरीय क्षमता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। आज 2079 कार्तिक 3 कक्षा 9, 10 और 6 के छात्रों को पढ़ाते समय उनके चेहरे पर जो आनंद और उत्साह झलक रहा था, वह देखने लायक था। नई सोच, जोश और ऊर्जा पैदा करनेवाला यह स्मार्ट बोर्ड को पब्लिक स्कूलों की शिक्षण गतिविधियों में संभावित उपलब्धि और गरीब छात्रों की दक्षता के साथ व्यक्ति, समाज और पूरे देश को ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम सावित होगा। सामाजिक उत्थान और महोत्तरी के शिक्षण संस्थानों तथा शैक्षिक स्तरको सुधार करने में (रतौली युवा क्लब के साथ सेभ द चिल्ड्रन को उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें पर्याप्त धन्यवाद दिए बिना हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होगा। तो, फिर से धन्यवाद! (सेव द चिल्ड्रन एंड रतौली युवा क्लब

यह भी पढें   16 साल की उम्र में NPL में राहुल यादव का धमाका, पहली गेंद से चार विकेट तक—नेपाल क्रिकेट को मिला नया सितारा!

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com