Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास के डी.सी.एम. प्रसन्न श्रीवास्तव ने किया जोगबनी आईसीपी का दौरा,

 


हिमालिनी संवाददाता जोगबनी / बिराटनगर । बुधवार को श्री प्रसन्न श्रीवास्तव  मिशन उप प्रमुख भारतीय दूतावास काठमांडू नेपाल ने एकीकृत जाँच चौकी जोगबनी का दौरा किया। इस दौरान जोगबनी एकीकृत जांच चौकी के कार्यवाहक प्रबंधक विशाल मिश्रा ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए स्वागत किया गया। इस अवसर पर आईसीपी सभा कक्ष में वे परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पूर्णिया, सहायक आयुक्त सीमा शुल्क जोगबनी से बारी-बारी से यहां के स्थिति के संबंध में जानकारी ली ।

यह भी पढें   ग्लोबल आईएमई बैंक ५ करोड रुपये सहयोग करेगी

इस क्रम में आईसीपी प्रबंधक ने वर्तमान में एकीकृत जाँच चौकी, जोगबनी मार्ग द्वारा होने वाले द्विपक्षीय भारत- नेपाल व्यापार की वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने फारबिसगंज से एकीकृत जाँच चौकी जोगबनी को सीधे जोड़ने वाले निर्माणाधीन सड़क को जल्द से जल्द शुरू करवाने का आग्रह किया ताकि व्यापर को पुनः पूर्ण रूप से एकीकृत जाँच चौकी जोगबनी से बहाल किया जा सके। क्षतिग्रस्त मीरगंज पूल की ओर भी मिशन उपप्रमुख को ध्यान आकृष्ट कराया गया। श्री प्रसन्न ने फारबिसगंज से एकीकृत जाँच चौकी, जोगबनी को सीधे जोड़ने वाले सड़क मार्ग तथा चौकी होकर गुजरने वाले भारत -नेपाल रेल मार्ग का भी निरिक्षण किया। उपप्रमुख मिशन के द्वारा उक्त मुद्दे को समबंधित विभाग को इसे गति देकर कार्य करने का दिशा निर्देश दिया । इस मौके पर आईसीपी व कस्टम के पदाधिकारी मौजूद थे ।

यह भी पढें   रुंगटा ग्रुप बीरगंज, नेपाल ने बाढ़ प्रभावित राहत कोष में दिए 2 करोड़ 1 लाख रुपये

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com