Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम के मठ मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया। अग्नि कुंड स्थिति झूलन कुंज में भगवान को 301एक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसी तरह बिहार कुंड, जानकी मंदिर, रत्न सागर, श्री राम जानकी तेली कुटी, व्याहुत कलवार सहित अन्य मठ मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रभु श्री राम वनवास के बाद अयोध्या लौटे तो अयोध्यावासियों ने नाना प्रकार के व्यंजनों का उनके लिए प्रबंध किया था।।

यह भी पढें   डोल्पा में फंसे सभी छह भारतीय पर्यटकों का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू


अन्नकूट के अवसर पर दूधमती तट पर वेला स्थिति गणि गोविंद भगवान मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में पूर्व मंत्री तथा लोसपा से सत्ता गठवंधन के उम्मीदवार अनिल कुमार झा, प्रदेश सभा क के उम्मीदवार परमेश्वर साह स्वतंत्र उम्मीदवार अंबू प्रसाद साह, लोसपा नेता मनोज कुमार चौधरी, हिंदी भाषा अभियानी रमन पांडेय, राज कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अध्यक्ष राघवेन्द्र साह ने सभी अतिथियों को स्वागत किया।

यह भी पढें   भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज दो दिवसीय नेपाल दौरे पर आएंगे, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com