Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही में उम्मीदवारों को गांव प्रवेश में प्रतिबंध ! नारे लगा– ‘नो रोड नो वोट’

 

सर्लाही, ३ नवम्बर । सर्लाही जिला स्थित एक गांवबासी ने चुनावी प्रचार–प्रसार के लिए उम्मीदवारों को गांव प्रवेश में अवरोध सिर्जना किया है । सर्लाही निर्वाचन क्षेत्र नं. २ अन्तरगत कौडेना गांवपालिका–३ स्थित गांवबासी ने उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधियों को गांव प्रवेश में प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि जब तक गांव में सड़क नहीं बनेगा, तब तक यहां से किसी को वोट मिलनेवाला नहीं है ।
चुनाव केन्द्रीत प्रचार–प्रसार शुरु होते ही गांवबासी ने भी उम्मीदवारों के विरुद्ध प्रदर्शन शुरु किया है । उन लोगों ने हुलाकी राजमार्ग में ढाट रखकर नारा–जुलश के साथ टायर जलाया है । प्रदर्शनकारियों के हाथ में ‘नो रोड नो वोट’ लिखित प्लेकार्ड है । प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कौडेना गांवपालिका वार्ड नं. ३ के वडाध्यक्ष पचु चौधरी कल्वार ने किया है ।
कल्वार का कहना है कि नेताओं की ओर से सिर्फ आश्वासन मिला है, काम नहीं हो रहा है । उनका कहना है कि हुलाकी राजमार्ग और गांव का सड़क निर्माण ना होने से गांवबासी आक्रोशित हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com