चुनावी सभा के लिए आज एमाले ओली सुदूरपश्चिम प्रदेश में

काठमांडू, १२ नवम्बर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली चुनावीसभा को सम्बोधन के लिए आज सुदूरपश्चिम प्रदेश की ओर जा रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार अध्यक्ष ओली आज नेकपा एमाले की ओर से सूदरपश्चिम में आयोजित ३ कार्यक्रम में सहभागी होनेवाले हैं ।
बताया गया है कि सुबह ११ बजे डोटी जिला स्थित दियपालय में, २ बजे कैलाली जिला स्थित अत्तरिया में, ४ बजे लम्की में आयोजन होनेवाला सभा को अध्यक्ष ओली की ओर से सम्बोधन होनवाला है । इससे पहले कार्तिक १८ गते उन्होंने दार्चुला, बैतडी और महेन्द्र नगर में आयोजित चुनावीसभा को सम्बोधन किया था ।

