ओली राजावादी शक्ति के साथ मिलकर व्यवस्था को ही समाप्त करने की दिशा में अग्रसर हैंः मन्त्री पौडेल

काठमांडू, १२ नवम्बर । शिक्षामन्त्री देवन्द्र पौडेल ने दावा किया है कि वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन के कारण ही देश दुर्घटना से बच पाया है । चुनावी प्रचार–प्रसार के दौरान बागलुङ पहुँचे मन्त्री पौडेल ने शुक्रबार ढोरपाटन नगरपालिका स्थित बुर्तिबाङ बाजार में आयोजित कार्यक्रम में ऐसा कहा है ।
मन्त्री पौडेल ने कहा– ‘नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने अपनी स्वार्थ के अनुसार संविधान को अनदेखा किया, दो तिहाई बहुमत में रहे सरकार को पश्चगमन की ओर ले जाने का प्रयास किया । वर्तमान गठबंधन ने ही उसको रोका है ।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी राजावादी शक्ति के साथ मिलकर ओली बहुदलीय व्यवस्था को ही समाप्त करने की दिशा में अग्रसर हैं ।

