राष्ट्रपति भण्डारी स्वदेश वापस

काठमांडू, १२ नवम्बर । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी आइसल्याण्ड से स्वदेश वापस हो गई हैं । विश्वभर के महिला नेताओं की समूह ‘वुमेन पोलिटिकल लिडर डब्लूपीएल’ द्वारा आयोजित फेरम में सहभागिता के लिए राष्ट्रपति भण्डारी गत सोमबार आइसल्याण्ड की ओर गई थी । सम्मेलन में राष्ट्रपति भण्डारी को ‘डब्लुपीएल ट्रेलब्लेजर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया था ।
राष्ट्रपति भण्डारी को स्वागत करने के लिए त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन, प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, राष्ट्रीयसभा के अध्यक्ष गणेशप्रसाद तिमिल्सिना पहुँच गए थे ।

