Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अटो दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु और एक की गंभीर अवस्था

 

काठमांडू, १२ नवम्बर – सदरमुकाम फुङलिङ में शनिवार की सुबह हुई अटो दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई है । और एक गंभीर रुप से घायल है ।
फुङलिङ नगरपालिका के वडा नं ८ बेजम्बु से सुकेटार विमान स्थल की ओर जा रही १÷००२÷००३ ह३९०० नम्बर के अटो दोखु के नाम्लेपाटी पर घ्याङ डाँडा में दुर्घटना होने से पाथीभरा याङ्वरक गाँवपालिका वडा नं १ नाङखोल्याङ के अन्दाजी ७५ बर्षिय धनबहादुर गुरुङ और गुरुङ के नाति अन्दाजी ११ बर्षिय इशान गुरुङ की मृत्यु हुई है ।
जिला प्रहरी कार्यालय ताप्लेजुङ के प्रहरी प्रमुख(डिएसपी)कैलाश राई के अनुसार गंभीर रुप से घायल अटो चालक गंगाराम राई के उपचार के लिए ताप्लेजुङ जिला अस्पताल ले जाया गया है । घटना स्थल में प्रहरी टोली पहुँच गई थी वैसे घटना के बारे में अभी कुछ और विवरण आना बाकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com