प्रमुख आयुक्त द्वारा तटस्थ होकर चुनावी काम करने के लिए मतदान अधिकृत को निर्देशन

चितवन, १२ नवम्बर । निर्वाचन आयोग के प्रमुख आयुक्त दिनेशकुमार थपलिया ने चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए मतदान अधिकृतों से आग्रह किया है । मार्गशीर्ष ४ गते के लिए तय चुनाव में तटस्थ होकर काम करने के लिए निर्देशन देते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । चितवन जिला में परिचालित मतदान अधिकृत और सहायक अधिकृतों को भरतपुर में आयोजित तालीम को सम्बोधन करते हुए प्रमुख आयुक्त थपलिया ने कहा कि मतदान को निष्पक्ष बनाने के लिए मतदान अधिकृतों का महत्वपूर्ण भूमिका रहता है ।
प्रमुख आयुक्त थपलिया ने कहा कि चुनाव में किसी का भी प्रलोभन, डर, त्रास, धम्की और अवरोध नहीं होना चाहिए और मतदाताओं को सुरक्षा की अनुभूति होनी चाहिए । उनका मानना है कि इसके लिए मतदान अधिकृतों का भूमिका भी महत्वपूर्ण रहता है । कार्यक्रम में चितवन जिला के मुख्य निर्वाचन अधिकृत, प्रमुख जिला अधिकारी, जिला पुलिस प्रमुख, जिला निर्वाचन अधिकारी जैसे अधिकारियों की सहभागिता रही ।

