चुनाव के बाद गगन थापा बनेंगे प्रधानमन्त्रीः वाग्ले

काठमांडू, १२ नवम्बर । अर्थविद् डा. स्वर्णिम वाग्ले ने दावा किया है कि मार्गशीर्ष ४ गते सम्पन्न होनेवाला आम चुनाव के बाद देश में नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा प्रधानमन्त्री बननेवाले हैं । नेपाली कांंग्रेस से प्रतिनिधिसभा सदस्य के लिए दावेदार भी रहे डा. वाग्ले ने आज शनिबार काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ में आयोजित चुनावी प्रचार–प्रसार के दौरान ऐसा कहा है ।
कांग्रेस उम्मीदवार गगन थापा के लिए स्थानीय मतदाताओं से मत मांगते हुए उन्होंने कहा कि अगर यहां थापा जीत जाएंगे तो प्रधानमन्त्री बनने अधिक सम्भावना है । उन्होंने यह भी अगर गगन थापा को प्रधानमन्त्री बनाया जाता है तो देश विकास के लिए काम करनेवाले टीम उनके पास है । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर थापा जी को प्रधानमन्त्री बनाया जाता है तो १० साल के भीतर देश में आमूल परिवर्तन हो सकता है, यह मेरा विश्वास है ।’
डा. वाग्ले को यह भी कहना है कि स्वास्थ्य मन्त्री रहते वक्त थापा ने जो काम किया है, उससे भी आम जनता में थापा के प्रति भरोसा है । उन्होंने कहा कि अब देश विकास के लिए नयी पीढ़ी को राजनीति सम्हाल्ना होगा ।

