Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यही मेरी अंतिम चुनावी प्रतिस्पर्धा हैः ठाकुर

 
महन्थ ठाकुर, फाईल तस्वीर

महोत्तरी, १२ नवम्बर । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा है कि इस बार उनकी अंतिम चुनावी प्रतिस्पर्धा है । यानि अगले चुनाव से ठाकुर जी चुनाव में सहभागी नहीं होंगे । महोत्तरी जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ से प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए उम्मीदवारी देकर चुनावी मैदान में रहे अध्यक्ष ठाकुर ने मतदाताओं से मत मांगते वक्त भी यही बात कहा है ।
अध्यक्ष ठाकुर ने मतदाताओं से कहा है कि मधेश की पहचान और हक–अधिकार संबंधी कुछ काम करना बांकी ही है, इसके लिए एक बार फिर उनको चुनाव जीतना आवश्यक है । उन्होंने मतदाताओं से कहा है कि आज के दिन विकास के से अधिक महत्वपूर्ण कानून निर्माण है, मधेश और मधेशियों का हक–अधिकार स्थापित करवाना है । लेकिन अध्यक्ष ठाकुर ने कहा है कि जिस तरह विगत दिनों में सडक तथा स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर विकास निर्माण संबंधी काम हुआ है, वह भी जारी रहनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com