Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल सीमा (सुरक्षा) समन्वय समिति की बैठक आज जयनगर में हुई

 

जयनगर-मधुबनी प्रतिनिधि ।  नेपाल में आम चुनाव के मद्देंनजर भारी सुरक्षा बंदोवस्त के बीच भारत नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक आज जयनगर स्थित सीमा सुरक्षा बल (ssb) के 48 वी वाहिनी मुख्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में नेपाल के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व् धनुषा के प्रमुख जिला अधिकारी सुरेंद्र पौडेल ने किया जबकि भारतीय पक्ष का नेतृत्व मधुबनी के डी एम अरविंद कुमार वर्मा ने किया। दोनों देशों के बीच आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 20 नवंबर को होनेवाले आम चुनाव में भारत के तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही गयी साथ ही स्वतंत्र एबम निष्पक्ष चुनाव कराने में नेपाल प्रशासन के द्वारा जो भी मदद मांगी जायेगी वह भारत के द्वारा तत्पड़ता से दिया जायेगा। चनाव को लेकर चुनाव से 72 घंटा पूर्व भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा को सील करने की सहमति हुयी।
नेपाल में स्वतंत्र एबम निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने मे भारतीय प्रशासन हर संभव मदद करने को तैयार है ।

यह भी पढें   जनकपुर में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला – एक की मृत्यु, एक घायल

इसके अतिरिक्त बैठक में अंतराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा की स्थिति, मादक पदार्थों की तस्करी, बढ़ते जाली नोटों का कारोबार, दारू का अबैध कारोबार समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसी मिलकर सीमा पर किसी भी तरह की अबैध गतिबिधि को रोकने पर सहमति हुयी।


बैठक में भारतीय प्रतिनिधि मंडल में जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एस एस बी 48 वी वहिनी के समादेष्टा आई एस पनमेइ, समेत कस्टम एबम पुलिस के कई अन्य आला अधिकारी शामिल थे वही नेपाल के प्रतिनिधि मंडल में धनुषा, सिरहा, सप्तरी और महोत्तरी के सी डी ओ,नेपाल पुलिस तथा ए पी एफ के एस पी, अनुसंधान विभाग, नापी विभाग एबम भंसार के कई उच्चाधिकारी शामिल थे।

यह भी पढें   एभरेस्ट बैंक लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल के साथ समझौता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com