Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय बाल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

 


हिमलिनी प्रतिनिधी जोगबनी अररिया । सीमावर्ती जोगबनी शहर के जेनिथ पब्लिक स्कूल मे सोमवार राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य मे समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्या कविता खान ने चाचा नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा की स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आदरणीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जिन्हे बच्चो से असीम प्रेम था , उन्ही के जन्म दिवस पर हम बाल दिवस के रूप मे मनाते है । कार्यक्रम मे स्कूल कप्तान अंजलि भगत , आयुष राज , आदित्य , ज़िया चौरसिया , शाक्षी कुमारी , सुभम कुमार , आयुषी कुमारी , लक्ष्मी भगत , आदि ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर सीनियर कॉर्डिनेटर सत्याजीत ठाकुर , कॉर्डिनेटर राजू झा , विवेक गुप्ता , गणेश ठाकुर , डी एन विश्वास , रौशन , सुनील , पायल लड्ढा , तूलिका , आदि सभी शिक्षकों ने बाल दिवस पर अपना अपना विचार प्रकट किया । इस मौके पर दर्जनों अभिभावक भी मौजूद थे ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम सोना चांदी व्यवसायी संघ का31 साल बाद कार्यालय का हुआ शुभारंभ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com