Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन में तीन दिन सार्वजनिक छुट्टी की सरकार से सिफारिस की है

 


काठमांडू, १४ नवम्बर – मंसिर ४ गते को होने वाले प्रतिनिधि सभा तथा प्रदेश सभा निर्वाचन में तीन दिन सार्वजनिक छुट्टी देने के लिए निर्वाचन आयोग ने सरकार से सिफारिस की है । मंसिर २,४ और ५ मंसिर को सभी सरकारी कार्यालय तथा सार्वजनिक निकाय में छुट्टी देने के लिए आयोग का प्रस्ताव है । मंसिर ३ गते शनिवार का दिन है ।
कुछ दिन पहले ही आयोग ने इस सम्बन्धी निर्णय करके प्रधानमन्त्री तथा मंत्री परिषद् के कार्यालय में भेज चुकी हैं । छुट्टी के बारे में मंत्री परिषद से निर्णय से करना होगा ।
गत ३० वैशाख में सम्पन्न स्थानीय तह निर्वाचन में सरकार ने मतदान के दिन मात्र छुट्टी दी गई थी । इस बार रविवार को मतदान हो रहा है । आयोग के सिफारिस कार्यान्वयन होने में शनिवार समेत करके चार दिन छुट्टी होगी ।
अधिकांश मतदानस्थल विद्यालय में होने के कारण से पूर्व तैयारी के लिए भी दो दिन पहले ही सार्वजनिक छुट्टी देने के लिए प्रस्ताव आयोग ने किया है । तीन दिन की छुट्टी देने पर ही मतदाताओं को अपने मतदान स्थल तक पहुँचने और वापस लौटने में सहजता होगी । आयोग के एक उच्च अधिकारी ने कहा – बहुत ज्यादा मतदान होने के आकलन के आधार में ही हमने इस तरह की सिफारिस की है ।
निर्वाचन आयोग के सिफारिस अनुसार छुट्टी सम्बन्धी निर्णय होने पर मन्त्रालय के प्रवक्ता फणीन्द्रमणि पोखरेल ने बताया । निर्वाचन में कितने दिन छुट्टी देने के बारे में अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है । उन्होंने कहा कि – निर्वाचन आयोग के सिफारिस अनुसार इस बारे में सरकार से निर्णय होने के बाद सार्वजनिक करेंगे । त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने १ से ५ मंसिर तक निर्वाचन के लिए छुट्टी देने का निर्णय कर लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed