नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में पत्थरबाजी तथा तोड़फोड़

काडमांडू, १४ नवम्बर –नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय टीकापुर में रविवार की रात को पत्थरबाजी तथा तोड़फोड़ किया गया है । इस बात की जानकारी पार्टी की केन्द्रीय अध्यक्ष रन्जिता श्रेष्ठ ने दी । रात के साढ़े १२ बजे वो अपने कार्यालय में ही थीं । अपरिचित समूह द्वारा पत्थरबाजी हुई है । पत्थरबाजी करने वालें समूह अचानक से भीतर आ गए और तोड़फोड़ करने लगे । रात को ही प्रहरी प्रशासन को खबर किया गया लेकिन प्रहरी का फोन नहीं उठा । अधयक्ष चौधरी ने कहा । पार्टी ने पत्रकार सम्मेलन करके पत्थरबाजी की भर्तसना की है ।

