Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री देउवा आज अपने गृहजिला में

 

काठमान्डू ३० कार्तिक

 

प्रधानमन्त्री एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा आज गृह जिला डडेलधुरा जा रहे हैं । मंगलबार धनगढी जाने के बाद देउवा आज अपने  गृहजिला एवं प्रतिनिधिसभा निर्वाचन क्षेत्र जा रहे हैं ।

देउवा आज सुबह साढे ११ बजे अजयमेरु गाँवपालिका के देवल पार्क में आयोजित चुनावी सभा को   सम्बोधित करेंगे ।  ४ गते मंसिर को होने वाले प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा चुनाव के लिए वो अभी  सुदूरपश्चिम में हैं ।

यह भी पढें   "80वें स्वतंत्र दिवस पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को DG Disc से सम्मान"

देउवा इससे पहले भी चुनावीसभा में सहभागी होने के लिए गृहजिला गए थे । देउवा सातवीं बार डडेल्धुरा से निर्वाचन लड रहे हैं ।

देउवा के साथ कांग्रेस विपी के वरिष्ठ उपसभापति कर्णबहादुर मल्ल, स्वतन्त्र उम्मीदवार सागर ढकाल तथा अन्य ८  उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com