Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले के प्रदेशसभा सदस्य उम्मीदवार दिपक निरौला प्रहरी नियन्त्रण में

 


काठमांडू, ३ मंसिर– नेकपा एमाले के प्रदेशसभा सदस्य उम्मीदवार दिपक निरौला को प्रहरी ने नियन्त्रण में ले लिया है ।
काठमांडू – ५ प्रदेश क्षेत्र २ के उम्मीदवार निरौला पर मतदाता को प्रभावित करने के लिए पैसा बांटने का आरोप है निरौला और एमाले नगर कमिटी अध्यक्ष प्रदीप डंगोल बूढानीलकण्ठ– ६ स्थित के एक घर में पहुँच कर पैसा बांटने के लिए गए हैं इस बात को स्थानीय बासियों ने ही हो हल्ला करके बतया, उसके बाद प्रहरी टोली भी पहुँच गई । स्थानीय लोगों द्वारा घेर लेने के बाद सुरक्षा के लिए उन्हें उद्धार करके सुरक्षा में रखने की जानकारी दी गई है ।
अभी उनलोगों को महाराजगञ्ज प्रहरी में रखा गया है उनके पास से गाड़ी भी बरामद हुई है । प्रहरी कार्यालय के बाहर स्वतन्त्र उम्मीदवार हेमराज थापा के समर्थन में जमा होकर नाराबाजी किया है ।
एमाले उम्मीदवार निरौला ने कहा बहुत लम्बे समय से क्यान्सर रोग से पीडि़त तोक्तान लामा की स्वास्थ्य अवस्था के बारे में समझने गए थे । साथ ही उन्होंने पैसा बांटने गए थे इस आरोप को प्रमाणित करने की चुनौती भी दी है ।
एमाले के काठमांडू ५ निर्वाचन परिचालन कमिटी ने भी वक्तव्य निकाल कर कहा है कि पैसा बांटने का आरोप लगाकर हमें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है और इस पर निर्वाचन परिचालन कमिटी ने आपत्ति जताई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *