देश में ३४ जगहों पर शङ्कास्पद वस्तु प्राप्त
काठमान्डौ ४ गते मंसिर
निर्वाचन की पूर्व सन्ध्या में देशभर ३४ जगहों पर शङ्कास्पद वस्तु प्राप्त हुआ है। देश के विभिन्न जगहों पर मिले शङ्कास्पद वस्तु को डिस्पोज किया जा चुका है ।
नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ नेतृत्व के नेकपा द्वारा पिछले सप्ताह देश के विभिन्न जगहों पर विस्फोट कराने के लिए शङ्कास्पद वस्तु रखने की बात सुरक्षा अधिकारी कहते हैं। आज देशभर प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा निर्वाचन के लिए मतदान शुरु हो चुका है । मतदान शान्तिपूर्ण रूप में शुरु होने की बात डीआई जी राई ने कही है । उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरु है ।

