माधव नेपाल पम्फा भुसाल अग्नि सापकोटा ने किया मतदान
काठमांडू, ४ मंसिर – आज सुबह सात बजे से प्रतिनिधिसभा और प्रदेश सभा के लिए मतदान शुरु हो चुका है और ललितपुर क्षेत्र नम्बर ३ की उम्मीदवार पम्फा भुसाल ने अपना मतदान कर भी लिया है । उन्होंने राजतीर्थ (लतिलपुर और काटमांडू को जोड़ने वाले कालोपुल कुपण्डोल ((बागमती किनार से पश्चिम) में मतदान किया है
पम्फा भुसाल ललितपुर– ३ की प्रतिनिधिसभा की उम्मीदवार भी हैं ।उनके साथ ही इस क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा में २० और उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा में हैं ।
इसके साथ ही नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने भी रौतहट के गौर में रामजानकी कन्या विद्यालय मतदान केन्द्र से अपना मतदान किया है ।
रौतहट क्षेत्र नम्बर १ के प्रतिनिधि सभा सदस्य के उम्मीदवार नेपाल ने इसी मतदान केन्द्र से मतदान किया है ।
मतदान आज सुबह सात बजे से शुरु हो गया है । सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने सिन्धुपाल्चोक के सेतीदेवी पन्चकन्या मावि कुविण्डे मतदान केन्द्र से मतदान किया है । पहला मतदान सभामुख सापकोटा ने ही किया है ।
वो सिन्धुपाल्चोक क्षेत्र नं. १ के मतदाता हैं । सिन्धुपाल्चोक क्षेत्र नं. १ क्षेत्र में सत्ता गठबन्धन की ओर से सुवोध सापकोटा और नेकपा एमाले की ओर से सरेश नेपाल के बीच मुख्य प्रतिस्पर्धा है ।


