Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में मतदान शुरू, मतदाता सुबह से ही लाइन में लगे हैं, अपने अधिकार का प्रयोग करें !

 
फाइल

काठमांडू, 20 नोवेम्बर । देश भर में मतदान शुरू हो गया है । खत्म हो रही है इंतजार की घडियां आज सुबह हम और सभी अपने अपने नेता का चुनाव कर लेंगे । आज सुबह ७बजे से प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा सदस्य चयन के लिए मतदाता सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं । मतदान का समय सुबह ७ बजे से शुरु होने से पहले ही लोग लाइन में खड़े हो गए हैं ।
प्रतिनिधि सभा के २७५ और प्रदेश सभा के ५५० सदस्य चयन के लिए आज सुबह ७ बजे से लेकर शाम के ५ बजे तक मतदान होगा । देशभर में १ करोड ७९ लाख ८८ हजार ५७० मतदाता हैं इस बात की जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी है ।
निर्वाचन को सफल और सुरक्षित ढ़ंग से कराने के लिए आयोग से कर्मचारियों को आवश्यक सभी सामग्री लेकर मतदान केन्द्र मतक पहुँचाया जा चुका है । उन्हें रविवार की सुबह ७ बजे से शाम के ५ बजे तक मतदान के लिए लाइन लगाने, मतपत्र लेने, मत संकेत करके मतपेटिका में डालने के लिए तैयार कर लिया गया है । ताकि आम नागरिक को किसी तरह की असुविधा नहीं हो ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com