Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संचारकर्मी महावीर विश्वकर्मा का दुर्घटना में निधन

 

काठमांडू, ६ मंसिर –

काठमांडू, ६ मंसिर – रेडियो कार्यक्रम प्रस्तोता महावीर विश्वकर्मा की सवारी दुर्घटना में निधन हो गई है । मंगलबार की सुबह चितवन के माडी से काठमांडू आने के क्रम में विश्वकर्मा माइक्रोबस में थे । सुबह के साढेÞ ५ बजे के करीब बा४ ख ४१२ नम्बर के माइक्रोबस ने सड़क में रुके हुए ना ४ ख ८५२२ नम्बर के ट्रक को ठोकर मार दी । ठोकर लगने से ही दुर्घटना हुई । दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल महावीर को भरतपुर के पुराने मेडिकल कॉलेज शिक्षण अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के ही क्रम में सुबह ७ः३० में उनका निधन हो गया ।
विश्वकर्मा रेडियो थाहा सञ्चार में चर्चित कार्यक्रम ‘बहकिने मन’ सञ्चालन करते थे । संचारकर्मी होने के साथ ही वे राजनीति और दलित अधिकार के क्षेत्र में बहुत सक्रिय थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com