Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमान्डौ के तीन क्षेत्र में रास्वपा विजयी

 

 

काठमाडौं क्षेत्र नम्बर–२ में उपाध्यक्ष सोविता गौतम, काठमाडौं–७ में गणेश पराजुली और काठमाडौं–८ में विराजभक्त श्रेष्ठ निर्वाचित हुए हैं ।

काठमाडौं क्षेत्र नम्बर २ में सोविता गौतम को १५ हजार २२९ मत मिला है । पूर्व सभामुख एवम् नेकपा माओवादी केन्द्र की उम्मीदवार ओनसरी घर्तीमगर चौथे स्थान पर रही । ।

काठमाडौं ७ मे विजयी राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी के गणेश पराजुली को ८ हजार ७४३ मत मिला है । जबकि उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी नेकपा एमाले के शिवकुमार घिमिरे को ६ हजार ८०० मत मिले । माओवादी केन्द्र की मानुषी यमी भट्टराई (अस्मिता सिंह) को ६ हजार ६३ मत मिले हैं ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ संकट: कृष्णभीर में सड़क धंसने से पृथ्वी राजमार्ग बंद, 10–15 दिनों में खोलने की तैयारी

क्षेत्र नम्बर ७ के प्रदेश सभा ‘क’ में एकीकृत समाजवादी के बसन्त मानन्धर ४ हजार १५३ मतसहित विजयी  हुए हैं । प्रदेश सभा ‘ख’ में नेकपा एमाले के उम्मीदवार प्रकाश श्रेष्ठ ५ हजार २१८ मतसहित विजयी हुए हैं ।

काठमाडौं क्षेत्र नम्बर ८ से राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी के ही विराजभक्त श्रेष्ठ १० हजार १०५ मत सहित विजयी हुए हैं।  काठमाडौं ८ के प्रदेशसभा ‘ख’ में राप्रपा के उद्धव थापा विजयी हुए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com