नुवाकोट–२ से कांग्रेस उम्मीदवार अर्जुन नरसिंह केसी विजयी

काठमांडू, २६ नवम्बर । नुवाकोट निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार अर्जुननरसिंह केसी निर्वाचित हो गए हैं । उन्होंने राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के उम्मीदवार सुमनविक्रम पाण्डे को पराजित करते हुए जीत हासिल किया है । विजयी केसी ने २८ हजार १०७ मत प्राप्त किया है और दूसरे स्थान पर रहे पाण्डे ने १६ हजार ४७७ मत प्राप्त किया । इसीतरह तीसरे स्थान पर रहे नेकपा एमाले के उम्मीदवार नारायण प्रसाद खतिवडा ने १५ हजार ५६१ मत प्राप्त किया है ।

