Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम कलेवा के साथ जनकपुरधाम में सप्ताहव्यापी विवाह पंचमी महोत्सव संपन्न

 

जनकपुरधाम / मिश्री लाल मधुकर राम कलेवा के वाद सप्ताह व्यापी विवाह पंचमी महोत्सव जनकपुरधाम में संपन्न हो गयी। मंगलवार को जानकी मंदिर में राम कलेवा (मर्जादी) संपन्न हो गयी। इस अवसर पर अयोध्या से आयी रामलीला मंडली के कलाकार राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न वने थे। उनके साथ साधु-संत बारात वनकर भोजन पर वैठे है। मिथिला व्यंजन परोसा जाता है। भोजन के बाद खाने के लिए आग्रह किया जाता है। लेकिन चारो भाई रुठ जाते हैं।. निर्मला बहन सुनयना वनी थी। उसे मनाने के लिए बहुत कोशिश करती हैं। नगद, तथा आभूषण देने के बाद सभी भोजन के लिए तैयार होते है। चारो भाई जव भोजन खाना शुरू करते हैं। तव साधु संत(बाराती) भोजन प्रारंभ करते हैं। इस दौरान. महिलाएं राम चारो भाईयो को खूव गालियां देते है। हास परिहास का दौर चलता है। भोजन के उपरांत जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव सभी साधु-संत को वस्त्र तथा नगद देकर विदा करते है। इस प्रकार सप्ताह व्यापी विवाह पंचमी महोत्सव का समापन होता है।

यह भी पढें   उपसभामुख रुबीकुमारी ठाकुरी अस्पताल में भर्ती

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed