Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल से लग्जरी कार में छिपाकर यूपी भेजी जा रही करोड़ों रुपए की चरस जब्त

 

30  नवम्बर

भारतीय पुलिस ने नेपाल भारत सीमा से लग्जरी कार में छिपाकर उत्तर प्रदेश में भेजी जा रही करोड़ों रुपए की चरस (मादक पदार्थ) को जब्त किया है. साथ ही कार सवार दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को वाहन जांच के दौरान बलथरी चेकपोस्ट पर कुचायकोट थाने की पुलिस को सफलता मिली है. स्विफ्ट कार से जब्त किये गये चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जिसे नेपाल से उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सप्लाई करनी थी. पुलिस गिरफ्तार किये गये तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है.

यह भी पढें   संगीत केवल मनोरंजन नहीं, स्वस्थ और संतुलित जीवन का मधुर आधार है : बिमल सरार्फ

यूपी-बिहार के समेकित बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. जांच के दौरान दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार गोपालगंज की तरफ से यूपी जा रही थी, जिसे पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन कार सवार तस्कर यूपी की तरफ तेजी से भागने लगे. पुलिस ने जब पीछा कर कार को जब्त किया तो उसमें रखे गये 62 किलोग्राम चरस मिला, जिसे जब्त कर कार में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे की कूटनीतिक तैयारी तेज, मंसिर के पहले सप्ताह जा सकते हैं नई दिल्ली

गिरफ्तार किये गये तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के सामली जिला के झिनझाना थाना क्षेत्र के उन मोहल्ला अनसरायन निवासी चांद महम्मद का पुत्र शान महम्मद और कासीम अंसारी के पुत्र आसिफ अंसारी के रूप में की गयी है. पुलिस इन तस्करों के विरुद्ध मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज की कार्रवाई कर रही है.

इसके साथ ही साथ ही चरस तस्करों के नेटवर्क को पुलिस खंगाल रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पहले ये दोनों कितनी बार तस्करी कर चुके हैं. बताया जाता है कि  नेपाल के सीमावर्ती जिलों से चरस, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के साथ ही अवैध हथियारों के स्मगलिंग का एक बड़ा नेटवर्क चल रहा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com