सुकुम्बासियों के व्यवस्थापन के बारे में अध्ययन करने के लिए समिति गठन
काठमान्डू ४ दिसम्बर
सरकार ने नदी किनारे रहने वाले सुकुम्बासियों के व्यवस्थापन के बारे में अध्ययन करने के लिए समिति गठन की है ।
शहरी विकास मन्त्रालय ने रवि बार नदी किनारे में रहने वाले सुकुम्बासी के व्यवस्थापन के लिए अध्ययन करने हेतु शहरी विकास तथा भवन निर्माण विभाग के उपमहानिर्देशक प्रकिर्ण तुलाधर के संयोजकत्व में काठमाडौं उपत्यका विकास प्राधिकरण के सीडीई जगदीश लामिछाने, काठमाडौं महानगरपालिका के प्रतिनिधि, अधिकार सम्पन्न वागमती सभ्यता एकीकृत विकास समिति के इन्जिनियर कमल अर्याल और मन्त्रालय के उपसचिव जीवनराज सेढाईं सदस्य की समिति गठन की है ।
शहरी विकास मन्त्री मेटमणि चौधरी ने रविवार सरोकारवाला प्रतिनिधि के साथ विचार कर के समिति गठन की है ।


