Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इग्लैण्ड और फ्रांस क्वाटरफाइनल में भिड़ेंगे

 

काठमांडू, १९ मंसिर–


सेनेगल से प्रभावशाली ३–० की जीत के साथ ही इग्लैण्ड फिफा विश्वकप के क्वाटरफाइनल में फ्रान्स के साथ भिड़ेगा ।
दोहा के अल बायेट रंगशाला में इग्लैण्ड की टिम शुरुआत में लड़खड़ा गई थी लेकिन गोलरक्षक जोर्डन पिकफोर्ड ने सेनेगल के डिया के प्रहार से शानदार बचाव किया जिसके कारण बाद में इग्लैण्ड खेल में वापस आ सका ।
इंग्लिस टिम में जुड बेलिंगघम का प्रदर्शन शानदार रहा । ३८वें मिनेट में जोर्डन हेण्डरसन ने पहले गोल में शशक्त क्रस उपलब्ध कराया । पहले हाफ खत्म होने से कुछ सेकेण्ड पहले उन्होंने और फिल फोडेन के सन्तुलन के साथ उपलब्ध बॉल में कप्तान ह्यारी केन ने गोल किया । केन की इस विश्व कप में ये पहली गोल है ।
इसी तरह दूसरे मैच में रविवार की शाम के खेल में फ्रान्स ने पोल्याण्ड को ३–१से हराकर क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है । सेमिफाइनल में प्रवेश के लिए ये दोनों टीम के बीच आगामी शनिवार को प्रतिस्पर्धा होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com