भारतीय राजदुतावास द्वारा भारत–नेपाल कृषि समारोह का आयोजन
काठमांडू
भारतीय राजदूतावास, काठमाडौं ने International Year of Millets–2023 के सुरुआती कार्यक्रम के रूप में कृषि तथा प्रशोधित खाद्य उत्पादन निर्यात विकास प्राधिकरण के सह कार्य में मिति २०७९ मंसिर २९ गते भारत–नेपाल कृषि समारोह का आयोजन किया । उक्त कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् की भी सहभागिता थी । नेपाल सरकार कृषि तथा पशुपन्छी विकास मन्त्रालय के सचिव डा. गोविन्द प्रसाद शर्मा ने कार्यक्रम में सहभागी नेपाली टोली का नेतृत्व किया ।
भारत के पहल पर ७२ अन्य देशों ने समर्थन जताते हुए सन् २०२३ को अन्तर्राष्ट्रिय कोदो वर्ष के रुप में मनाने का प्रस्ताव सन् २०२१ में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पारित किया था ।
भारत–नेपाल कृषि सहकार्य सन् २०१८ में शुरुआत किया गया था . यह विशेष कर कृषि अनुसन्धान, विकास और शिक्षा सम्बन्धी सहयोगात्मक परियोजना में केन्द्रित ‘कृषिमा भारत–नेपाल नयाँ साझेदारी’ पर आधारित है । भारत और नेपाल कोदो लगायत विभिन्न कृषि उत्पादन के लिए एक दुसरे का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए दूतावास के नियोग प्रमुख श्री प्रसन्न श्रीवास्तव ने कहा की विश्व में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोदो का विशेष महत्व है । APEDA के निर्देशक डा. तरुण बजाज ने अन्तर्राष्ट्रिय कोदो वर्ष २०२३ के लिए APEDA द्वारा किये गए निर्यात प्रर्वधन और क्षमता अभिवृद्धि प्रयास के विषय में विस्तृत जानकारी दी।





