Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन में कार्यरत नर्सों ने की 106 साल के इतिहास में पहली बार हड़ताल

 

 

ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत नर्सें 106 साल के इतिहास में पहली बार गुरुवार को हड़ताल पर चली गईं। वेतन बढ़ाने और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में नर्सों ने काम बंद कर दिया। 100,000 से अधिक नर्सें इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स में हड़तालों में शामिल हुईं। अगले मंगलवार को नर्सें फिर हड़ताल पर रहेंगी। हालांकि स्काटलैंड में नर्सों ने एक नए वेतन प्रस्ताव के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। ब्रिटेन के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बावजूद हड़ताल शुरू होते ही नर्सों ने कई अस्पतालों के बाहर धरना दिया।

यह भी पढें   कथाकार कंचना झा के मैथिली कहानी संग्रह 'नव भोर' का काठमांडू में भव्य विमोचन

स्टाफ की कमी दूर करने की भी मांग
नर्सों ने स्टाफ की कमी दूर करने, वेतन बढ़ाने और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग की। नर्सें अभी भी गहन देखभाल इकाइयों और कीमोथेरेपी, डायलिसिस, और कुछ बाल चिकित्सा सेवाओं जैसी सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में कार्य करती रहेंगी। लेकिन सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में सर्जरी रद कर दी गई। नर्सों के यूनियन ने वेतन में 19 प्रतिशत वृद्धि की मांग की है, क्योंकि आसमान छूती महंगाई के कारण कम वेतन में काम करना संभव नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *