अमेरिका के टेक्सास में तेज भूकंप, भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई
अमेरिका के टेक्सास में तेज भूकंप आया है। बीती शाम राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। बताया जा रहा है कि टेक्सास के इतिहास में ये सबसे शक्तिशाली भूकंप था। अभी तक किसी की हानि की खबर नहीं है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 5 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मिडलैंड के उत्तर-पश्चिम से 22 किमी दूर 9 किमी की गहराई पर था। इससे पहले, भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई गई थी। मिडलैंड में राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि ये टेक्सास राज्य के इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप होगा।


