Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुनौराधाम में सीता रसोई के व्यंजन निशुल्क

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सीतामढ़ी जिला के पुनौराधाम में बाहर से आने वाले तीर्थ यात्री चखतेहै सीता रसोई के सात्विक भोजन वह भी निशुल्क। इसका संचालन महावीर न्यास समिति पटना द्वारा संचालित है। इसकी शुरुआत 2018ई में रामानन्दाचार्य जयंती के अवसर पर शुरुआत की गयी है। सीता रसोई पाने के लिए यात्री को रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। रजिस्ट्रेशन के बाद कूपन दिया जाता है। यह कूपन जमा करना पड़ता है। सीता रसोई के संयोजक रमाशंकर शास्त्री ने जानकारी दी है कि प्रति दिन औसतम सौ भक्त भोजन करतेहैं। वही विवाह पंचमी, राम नवमी, जानकी नवमी में पांच से अधिक भक्त भोजन करतेहैं। इस रसोई पर सालाना 7से 8लाख खर्च होता है जो महावीर न्यास समिति पटना वहन करती है। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी से आये तीर्थ यात्री सीता रसोई के प्रति ज्यादे आस्तावान हैं। सीता रसोई में दो रसोईया तथा एक हेल्पर नियुक्त हैं। सभी बैष्णव हैं। बाहर से आये तीर्थ यात्री सीता रसोई की व्यवस्था तथा साफ सुथरा देखकर काफी प्रसन्न होते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *