Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भारत में प्रदर्शन

 

दिल्ली

पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो  की भारत के पीएम मोदी  के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में भाजपा आज भारत में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। पाकिस्तानी विदेशमंत्री भुट्टो ने अपने बयान में  भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को गुजरात का कसाई कहा था जिसका देश व्यापी विरोध किया जा रहा है । आज सभी राज्यों में भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान के साथ बिलावल का पुतला फूंकेंगे। भाजपा का कहना है कि टिप्पणी का उद्देश्य पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, अराजकता, सेना में मतभेद और बिगड़ते वैश्विक संबंधों से दुनिया का ध्यान हटाना और गुमराह करना है।

यह भी पढें   बाढ पीडि़तों की सहायता के लिए सोना चाँदी व्यवसायी ने 3 लाख 51 हजार रकम किये सहयोग

भाजपा ने कहा है कि दुनिया ने देखा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कैसे पाकिस्तानी छात्रों को भी बचाया था। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंचों पर अमिट छाप छोड़ी है परंतु दूसरी तरफ पाकिस्तान को उपहास और अपमान का सामना करना पड़ा है। बिलावल ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह निंदनीय है। राजनीति की भावना को भी नहीं दर्शाती है। बिलावल का कद नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करने लायक नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com