Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारत के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का 16वां संस्करण शुरू

 

काठमांडू

नेपाल और भारत के बीच शुक्रवार को संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का 16वां संस्करण शुरू हुआ। इसमें दोनों देश आतंकवाद रोधी सैन्य कौशल के साथ-साथ आपदा प्रबंधन व जंगली क्षेत्रों में युद्ध के सैद्धांतिक और व्यावहारिक अनुभव साझा करेंगे। नेपाल-भारत सीमा के पास लुंबिनी जोन के रूपन्देही जिले के सालझंडी में हो रहे सूर्य किरण सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की एक टीम बुधवार को नेपाल पहुंच गई थी।नेपाल सेना द्वारा कहा गया है कि संयुक्त सैन्य अभ्यास में आपदा प्रबंधन और आतंकवाद रोधी अभ्यास के हिस्से के रूप में राहत कार्य और चिकित्सा उपचार शामिल है।

यह भी पढें   कुलमान घिसिंग की चेतावनी: 'जेनजी आंदोलन का बलिदान इतिहास मात्र नहीं बनना चाहिए'

334 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं कर्नल हिमांशु बहुगुणा
नेपाली सेना के अधिकारी बिमा कुमार वागले 334 सदस्यीय नेपाली टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और भारतीय सेना के कर्नल हिमांशु बहुगुणा संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान 334 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जो 29 दिसंबर तक चलेगा। सूर्य किरण अभ्यास हर साल नेपाल और भारत में आयोजित किया जाता है। संयुक्त अभ्यास का 15वां संस्करण भारत के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था।

यह भी पढें   साँफे–मार्तडी सड़क खंड अवरुद्ध

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com