एमाले से बन रहे हैं ४ मन्त्री, उप–प्रधानमन्त्री के साथ विष्णु पौडेल बन रहे हैं अर्थमन्त्री

काठमांडू, २६ दिसम्बर । नयी सरकार में नेकपा एमाले की ओर से ४ सांसद् मन्त्री बन रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार पार्टी उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल के नेतृत्व में सरकार में शामील होने का निर्णय एमाले ने लिया है । पौडेल उपप्रधानमन्त्री के साथ अर्थमन्त्री बन रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार पौडेल के साथ एमाले की ओर से आज ही ज्वाला कुमारी साह, दामोदर भण्डारी और राजेन्द्र राई मन्त्री बन रहे हैं । तीन मन्त्रियों का मन्त्रालय फाइनल होना बांकी है ।

