मगही भाषा संस्कृति के संरक्षण हेतु जनकपुरधाम में निकाली गयी रैली

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मगही भाषा संस्कृति के संरक्षण के लिए बुधवार को जनकपुरधाम में पिछड़ा वर्ग महासंघ के बैनर तले विशाल रैली निकाली गयी। धोती, कुर्ता, गमछा (पगड़ी) पहनकर बड़ी संख्या में लोग जनक चौक से नगर परिक्रमा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत गद्दी को ज्ञापन पत्र सौंपा। उसके बाद गवर्नर हरि शंकर मिश्र तथा गृह तथा संचार मंत्री भरत साह को भी ज्ञापन पत्र सौंपकर शैलेन्द्र साह के प्रतिवेदन को लागू करने की मांग की। अन्य मांगो में मगही भाषा को प्राथमिक कक्षा के पाठ्यक्रम मेंशामिल करने, आदि की मांगो के लिए नारेबाजी की। जन उप महा नगर पालिका में मेयर मनोज कुमार साह को भी ज्ञापन पत्र सौंपे। रैली जनक चौक पहुंच कर कोणसभा में परिणत हो गयी। पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष भरत प्रसाद महतो की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह थे। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष परमेश्वर कापड़ी, फूलगेन मगही, मनाई महतो, भुवनेश्वर महतो सहित कई लोगो ने बिचार रखें। इस कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के गृह तथा संचार मंत्री भरत साह द्वारा मगही में शपथ ग्रहण करने की घोषणा किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।


