Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधुबनी ने बनारस को तीन विकेट से हराकर पहुंचा सेमीफाइनल में

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत नेपाल सीमा के पास मधवापुर में आयोजित 20/20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मधुबनी ने बनारस को तीन विकेट से हरा कर सेमी फाइनल में जगह बना ली है। बनारस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बनारस ने 18.1 ओवर में 91रन वनाकर ऑल आउट हो गये। ओम प्रकाश ने27तथा ऋषिकेश ने 20रन बनाये। जबाब में मधुबनी ने 15.1 ओवर में7विकेट गंवाकर96रन बनाकर तीन विकेट से चुनाव जीत गये।
सुमित25, कादिर20, युवराज 13और राजा 11रन बनाये। 20रन और 2विकेट लेने बाले कादिर को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर अशोक चंद्रा, ब्रजेश मिश्र, कमेंटेटर प्रभु मिश्रा, राज किशोर साह, नागेश्वर कुमार तथा स्कॉरर नरेश पासवान ने बखूवी जिम्मेवारी निभायी। शनिवार को हरिने तथा सीतामढ़ी के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *