Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरा विमानस्थल में विमान दुर्घटना

 

काठमांडू, १ माघ –

काठमांडू से ६८ यात्रियों और चालक दल के चार सदस्य सहित ७२ लोगों को लेकर पोखरा के लिए उड़ा यती एयरलाइन्स का ९एन एएनसी एटीआर ७२ जहाज पोखरा में दुर्घटना ग्रस्त हो गई है ।
अभी विमान दुर्घटना स्थल में सेना, सशस्त्र प्रहरी और नेपाल प्रहरी उद्धार कर रही है ।
पोखरा विमानस्थल के नजदीक ही हुई दुर्घटना स्थल में आग लगी हुई विमान को विमानस्थल तथा महानगरपालिका के दमकल से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है । अभी तक ३२ लोगों के शव को निकाला जा चुका है । घटना स्थल में क्याप्टेन कमल केसी द्वारा उड़ाए गए एटीआर ७२ विमान सेती खोच में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । यह दुर्घटना आज सुबह ११ ः ३० में हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *