मन्त्रालय भागबण्डा में सहमति, आज मन्त्रिपरिषद् बिस्तार
काठमांडू, १७ जनवरी । सत्ताधारी दलों के बीच मन्त्रालयों की भागबण्डा में सहमति बनी है । राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सभामुख और उपसभामुख के साथ मन्त्रालयों की बागबण्डा में सहमति बनी है । बताया गया है कि आज प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड मन्त्रिपरिषद् बिस्तार करेंगे । सोमबार शाम प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के बीच सम्पन्न भेटवार्ता के दौरान मन्त्रालयों की भागबण्डा में अंतिम सहमति बनी है ।
सहमति अनुसार एमाले को राष्ट्रपति और सभामुख के साथ ८ मन्त्रालय मिलेगी । उपराष्ट्रपति का पद माओवादी को मिलेगा । उपराष्ट्रपति में जनता समाजवादी पार्टी (जवसपा) ने भी दावा किया था । लेकिन उपराष्ट्रपति पद नमिलने से जसपा सरकार में शामील होने से इन्कार कर रही है । उपसभामुख का पद राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी को मिला है ।
इसीतरह नेकपा एमाले को अर्थ, परराष्ट्र, रक्षा, भूमि सुधार, कृषि, स्वास्थ्य और महिला बालबालिका तथा जेष्ठ नागरिक मन्त्रालय मिला है और माओवादी को भौतिक पूर्वधार, संचार, पर्यटन और संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय मिला है । इसीतरह राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी को गृह, शिक्षा और श्रम, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी को उर्जा, खानेपानी और खेलकूद, जनमत पार्टी को उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय मिला है ।
जसपा को शहरी विकास के साथ दो मन्त्रालय देने की बात हुई है । लेकिन उपराष्ट्रपति पद प्राप्त न होने से जसपा ने सरकार में शामील होने से इन्कार की है । उसको मनाने का प्रयास हो रहा है । संघीय मामिला मन्त्रालय देकर लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी को भी सरकार में शामील कराने की कोशीश हो रही है ।

