नव नियुक्त ऊर्जामन्त्री लिङ्देन ने किया पांच वर्षीय कार्ययोजना बना कर काम करने की प्रतिबद्धता

काठमांडू, १७ जनवरी । नव नियुक्त उपप्रधानमन्त्री तथा ऊर्जा मन्त्री राजेन्द्र लिङ्देन ने पांच वर्षीय कार्ययोजना बना कर ऊर्जा क्षेत्र में काम करने का प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । आज मंगलबार पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने पंच वर्षीय कार्यायोजना संबंधी निर्णय में प्रथम हस्ताक्षर किया है । मन्त्री लिङ्देन के अनुसार ३ सदस्यीय कार्य दल बनाने का निर्णय हुआ है ।
पंच वर्षीय कार्य योजना के लिए मन्त्रालय के सहसचिव के नेतृत्व में कार्यदल बनाया जाएगा । कार्य दल की ओर से मन्त्रालय की आवश्यकता और प्राथमिकता निर्धारण होगी और पंच वर्षीय रणनीति बनाया जाएगा । मन्त्री लिङदेन ने कहा है कि जिम्मेवारी चुनौतिपूर्ण है और यह काम करने का अवसर भी है । उन्होंने आगे कहा– ‘कई लोगों का कहना था कि जब कोई सरकार में शामील हो जाते हैं तो वह बिगड़ जाता है, राजेन्द्र लिङ्देन जैसे व्यक्तियों को सरकार में शामील ना होने के लिए सुझाव भी आया है । इसीलिए मेरी जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण है । लेकिन म इसको अवसर के रुप में परिणत करना चाहता हूँ ।’

