मन्त्रिपरिषद का विस्तार, नए मंत्रियों ने ली शपथ
काठमांडू, ३ माघ –
शीतल निवास में आज राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने आज ही नियुक्त हुए मन्त्रियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलवाई है ।
नेकपा एमाले, नेकपा माओवादी केन्द्र, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी से बने मंत्रियों ने राष्ट्रपति कार्यालय में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली है । राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने उपप्रधानमन्त्री तथा ऊर्जा तथा जलस्रोत मन्त्री की शपथ ली है ।
माओवादी से रेखा शर्मा सूचना, सञ्चार तथा प्राविधि मन्त्री और अमनलाल मोदी संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री बने हैं ।
इसी तरह सुदन किराती पर्यटन तथा नागरिक उड्ययन मन्त्री और सुशीला श्रीपाली पर्यटन राज्यमन्त्री बने हैं । माओवादी से ही नारायणकाजी श्रेष्ठ इससे पहले उपप्रधानमन्त्री तथा भौतिक पूर्वाधार मन्त्री बन चुके हैं ।
नेकपा एमाले से डा. विमला राई पौडेल, पदम गिरी, भगवती चौधरी और हरि उप्रेती मन्त्री नियुक्त हुए हैं । पौडेल परराष्ट्र और गिरी स्वास्थ्य मन्त्री बने हैं ।
राप्रपा से सहरी विकास मन्त्री में उपाध्यक्ष बिक्रम पाण्डे और कानून मन्त्री ध्रुवबहादुर प्रधान बने हैं । राप्रपा से ही दीपक सिंह उर्जा राज्यमन्त्री बने हैं ।
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी से डोलप्रसाद अर्याल श्रम और शिशिर खनाल शिक्षा मन्त्री नियुक्त बने हैं । इसी तरह तोसिमा कार्की स्वास्थ्य तथा जनसंख्या राज्यमन्त्री बनी हैं ।


