युक्रेनी राष्ट्रपति के सल्लाहकार ओलेस्की अरेस्टोभिच ने दिया इस्तिफा
काठमांडू, ४ माघ–
युक्रेन के राष्ट्रपति के सल्लाहकार ओलेस्की अरेस्टोभिच ने इस्तिफा दे दिया है ।
राष्ट्रपति भोलोडिमिर जेलेन्स्की के सल्लाहकार ओलेस्की ने एक विज्ञप्ति में लिखा कि युक्रेन के एयर डिफेन्सले निप्रो शहर में रुसी मिसाइल गिराने और उक्त मिसाइल से भवन में ठोकर लगी जिसके कारण ४४ लोगों की मृत्यु हो गई ।
बीबीसी के अनुसार ओलेस्की ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी । वैसे उनकी इस प्रतिक्रिया के प्रति युक्रेन की जनता ने अपनी रुष्टता जताई है ।
रुसी अधिकारियों का कहना है कि युक्रेन के घटना को बदनाम करने के लिए इस घटना का प्रयोग किया जा रहा है ।

