मधेश प्रदेश के सभामुख में रामचन्द्र मण्डल और उपसभामुख बबिता कुमारी राउत ईशर निर्वाचित
काठमांडू, ४ माघ –
मधेश प्रदेश के सभामुख नेकपा एमाले के रामचन्द्र मण्डल बने हैं । मंगलवार को हुए प्रदेशसभा सभामुख के निर्वाचन में मण्डल निर्वाचित हुए हैं ।
मत विभाजन एवं हस्ताक्षर के द्वारा हुए निर्वाचन में मण्डल के पक्ष में ७४ मत गया है तो वहीं उनके विपक्ष में २९ मत । सदन में १०३ सांसदों की उपस्थिति थी । इसी तरह उपसभामुख जनमत पार्टी की बबिता कुमारी राउत ईशर बनी है ।
उन्हें ७२ मत मिला है तो वहीं उनके विपक्ष में २९ मत दिया गया है । उपसभामुख के निर्वाचन में १०१ सांसदों की उपस्थिति थी । ईशर समानुपातिक प्रणाली द्वारा सांसद बनी हैं ।
मण्डल और राउत निर्वाचित हुए सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य गोबिन्द बहादुर न्यौपाने ने की ।

