नेपाल के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक सन्दुक रुइत को इसा अवार्ड देने की घोषणा
काठमांडू, ४ माघ –
नेपाल के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक सन्दुक रुइत ने स्वर्ण पदक सहित १० लाख डॉलर अर्थात १३ करोड़ नेपाली रुपया पुरस्कार राशि की प्रतिष्ठित इसा अवार्ड प्राप्त की है ।
बहराइन के पूर्वराजा शेख इसा बिन सलमान अल खालिफा के नाम से स्थापित प्रतिष्ठित इसा अवार्ड इस बार डॉ. रुइत को मिला है ।
मंगलवार बहराइन के राजधानी मनामा में आयोजित पुरस्कार घोषणा कार्यक्रम में राजपरिवार के सदस्य शेख मो बिन मुबारक अल खालिफा ने डॉ रुइत को यह अवार्ड देने की घोषणा की है ।
हजारों लोगों की दृष्टि बचाने में सफल होने के कारण मानवीय सेवा की ओर से इसा अवार्ड के लिए डॉ. रुइत को चुना गया है । बहराइन सरकार इसा अवार्ड हरेक दो वर्ष में प्रदान करती आई है ।
बहराइन के राजा शेख हमद बिन इसा अल खालिफा ‘अनररी प्रेसिडेन्ट’ रहे ‘इसा अवार्ड फर सर्भिस टु ह्युमानिटी’ संस्था द्वारा सन् २०१३ से मानव कल्याण के क्षेत्र में क्रियाशील व्यक्ति–संस्था को प्रदान करती आई है ।


