Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर भंसार कार्यालय आई •सी •पी • मे स्वतंत्र भंसार प्रतिनिधि संगठन ने अपने नए समिति का किया गठन

 


माला मिश्रा रानी , बिराटनगर । बिराटनगर भंसार के कार्यालय प्रमुख श्री तारा प्रसाद सापकोटा के प्रमुख आतिथ्य मे स्वतंत्र भंसार प्रतिनिधि संगठन ने अपने नए समिति का गठन किया है ।
6 महीने पुर्व वर्षों से एजेंट प्रतिनिधि, उद्योग प्रतिनिधि, ब्यवसाइक फॉर्म के प्रतिनिधि के रूप मे कार्य कर रहे प्रतिनिधियों के मांगों के संबोधन, उनके अधिकारों की रक्षा, उनके रोजगार के सुरक्षा की ग्यारंटी के लिए इस संगठन की स्थापना की गई थी ।
मंगलवार को बिराटनगर के स्वागत होटल के सभा हॉल मे संगठन ने अपना पहला साधारण सभा प्रमुख भंसार अधिकृत श्री तारा प्रसाद सापकोटा के निगरानी मे संपन्न किया ।
संगठन ने श्री नवल प्रसाद उपाध्याय के अध्यक्षता मे 14 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन सर्वसहमती से किया।
समिति के अध्यक्ष पद पर नवल प्रसाद उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार ठाकुर और शरण कुमार खरेल, सचिव पद पर संजय दुग्गर को मनोनीत किया गया है।
इसी तरह सह-सचिव पद पर अरविंद कुमार ठाकुर और श्रीमती तारा शाहीको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष पद पर संगठन के सबसे युवा और लगनशील प्रतिनिधि श्री सुनील पोद्दार का चयन हुआ है।
सदस्यों के रूप मे ललित बोहरा, संजीत भगत, उदय भट्टराई , बसंत जैन, निरंजन अग्रवाल,रामभरोसे प्रसाद गुप्ता और किरणशंकर साह (मंटू) का चयन हुआ है।
15 सदस्यीय कार्यसमिति वाली इस संगठन मे एक सदस्य का स्थान रिक्त रखा गया है जिसका निर्णय बाद मे लिया जायेगा । उपरोक्त जानकारी सह-सचिव अरविंद कुमार ठाकुर ने दी है।
बिराटनगर भंसार कार्यालय (ICP) के कार्यालय प्रमुख श्री तारा प्रसाद सापकोटा ने संगठन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *