बिराटनगर निवासी चर्चित गायक का अज्ञात चोरों ने की अपाचे बाइक की चोरी
हिमालिनी प्रतिनिधी बिराटनगर । विराटनगर निवासी गायक वीरेंद्र झा का को 35 प 9133 नंबर काला रंग का टीवीएस अपाचे बाइक उनके विराटनगर वार्ड 6 बीएफएम के समीप से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है । पीड़ित श्री झा ने इसकी लिखित शिकायत जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग से कर बाइक बरामदगी हेतु गुहार लगाया है । श्री झा ने अपने परिचितों को जानकारी देने के अलावा सोसल मीडिया पर भी बाइक चोरी का जानकारी उपलब्ध कर सभी को सूचित किया है ।


