जनमत पार्टी मांग रही है एक और मंत्रालय
काठमांडू, ४ माघ –
सीके राउत नेतृत्व जनमत पार्टी सरकार से एक और मन्त्रालय की मांग कर रही है । जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत ने प्रधानमन्त्री प्रचण्ड से एक और मन्त्रालय के लिए प्रस्ताव रखा है ।
इसी विषय में बातचीत के लिए पार्टी के उपाध्यक्ष रहे खानेपानी मन्त्री अब्दुल खान बालुवाटार गए थे । इससे पहले पार्टी ने खानेपानी मन्त्रालय को अस्वीकार किया था । यदि जनमत को एक और मन्त्रालय दिया जाता है तो खानेपानी सहित दो मन्त्रालय लेकर पार्टी सरकार में सहभागी होने का प्रस्ताव आज मन्त्री खान ने प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के समक्ष रखा है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड जनमत पार्टी को खानेपानी मन्त्रालय के बदले में वन मन्त्रालय देना चाहते थे लेकिन उक्त पार्टी वन मन्त्रालय और खानेपानी मन्त्रालय की मांग करती आई थी । तो पार्टी ने एक मात्र मन्त्रालय देने में उद्योग, वाणिज्य मन्त्रालय अथवा इसी तरह की कोई और मन्त्रालय देने की मांग की थी और कहा था कि अगर दो देना है तो फिर खानेपानी और वन मन्त्रालय दें ।
यही प्रस्ताव लेकर जनमत पार्टी के उपाध्यक्ष एवं मन्त्री खान बालुवाटार पहुँचे थे । मन्त्रालय के बँटवारे में मन मुताबिक नहीं मिलने पर सरकार में सहभागी नहीं होने के बारे में भी पार्टी सोच रही है । पार्टी ने आज ही केन्द्रीय समिति की बैठक भी बुलाई है ।

