नेपालगंज में कृषि, प्रविधि व्यापार एवं पर्यटन महोत्सव २०७९’ की तैयारी
नेपालगन्ज बाँके पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगञ्ज में १५ दिने की प्रादेशिक स्तरीय ‘चौथो प्रादेशिक औद्यौगिक, लघु घरेलु तथा कृषि, प्रविधि व्यापार एवं पर्यटन महोत्सव २०७९’ की सम्पूर्ण तयारी हो चुकी है आयोजक ने जानकारी पत्रकार सम्ममेल मार्फत दी है ।
नेपाल घरेलु तथा साना उद्योग महासंघ बाँके और सिवालय सेक्युरिटी एण्ड मल्टिपल प्रपोज कम्पनी प्रा. लि.के संयुक्त आयोजन में माघ १० गते से माघ २४ गते तक नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१८ स्थित सडक डिभिजन कार्यालय कारकाँदैं परिसर में प्रादेशिक स्तरीय ‘चौथो प्रादेशिक औद्यौगीक, लघु घरेलु तथा कृषि, प्रविधि व्यापार एवं पर्यटन महोत्सव २०७९’ महोत्सव की उद्घाटन लुम्बिनी प्रदेश मन्त्री कृष्णा केसी (नमुना) के प्रमुख आतिथ्य में होने जा रही है उसकी तयारी पूरा हो चुकी है आयोजक ने माघ ९ गते सोमवार को पत्रकार सम्मेलन मार्फत जानकारी दी है । ‘समृद नेपालको प्रमुख आधार ब्यापार कृषि पर्यटन सांस्कृतिक तथा रोजगारको पूर्वाधार’ मूल नारा के साथ महोत्सव माघ १० गते मंगलवार को विधिवत रुप में उद्घाटन हो रही है । वह दिन दिन नेपालगन्ज के धम्बोझी चौक से महोत्सव स्थल तक विभिन्न प्रकार की भब्य झाँकी सहित ¥याली की आयोजन की गई है आयोजक के सचिवालय संयोजक जिआर भुसाल ने पत्रकार सम्मेलन मार्फत जानकारी कराया है ।
उन के अनुसार महोत्सव में मुख्य प्रयोजक में ट्रिटेक इस्टिल इन्डष्ट्रिज रहें है क्रमश उप–मुख्य प्रायोजक में मेरो प्लानेट, सह–मुख्य प्रायोजक में और भुसाल ग्रुप, प्रायोजक में होटल स्टार लाइट, पावर महिन्द्रा, सह–प्रायोजकों में रकल्याण्ड हस्पिटल, होटर सीताराम गेस्ट हाउस, देभिना हस्पिटल, मेडिकल पार्टनर में एचसीआरसी हास्पिटल, इन्सुरेन्स में पार्टरन नेको इन्सुरेन्स लि., इन्टरनेट पार्टनर में भाएनेट, स्कीन पार्टनर में नेपालगञ्ज स्कीन सेन्टर, ब्युटी पार्टनर में आसिम शैलुन, मिडिया पार्टनर में दैनिक नेपालगञ्ज, नाईल खबर डट कम, सोसल मिडिया पार्टनर में नेपालगञ्ज ग्यालरी रही है ।
विगत कुछ वर्ष से देश में आर्थिक संकट से व्यवसायिओं अधिक मार में पडे है इस परिस्थिति को मध्यनजर करते हुये यह महोत्सव आयोजन किया गया है संयोजक जीआर भुसाल ने बताया । वह महोत्सव में १२ जिला के उद्यमीयों ने उत्पादन किया वस्तुओं की पहली प्राथमिकता तथा स्थानीय वस्तुओं की भी प्राथमिकता दि गई है । महोत्सव अवधि में करिब २ करोड से अधिक कारोबार होन की आपेक्षा आयोजक ने की है । संयोजक जीआर भुसाल ने कहा ‘महोत्सव में साधारण प्रवेश शुल्क रु.६० रुपैँया और विद्यार्थिीयों को रु. ५० रुपैँया निर्धारण किया गया है । महोत्सव में दो सौ स्टल रही है । जिस में थारु होमस्टे और थारु गाँव समेत समावेश किया गया है । ९६ प्रतिशत स्टल बुकिङ्ग हो चुकी है ।’ महोत्सव को मख्य आर्कषक बनाने में लघु घरेलु साना उद्योगी की ६० प्रतिशत से अधिक उत्पादन की स्टलें रहेगी । इस क्षेत्र में पहली बार कुस्ती प्रतियोगिता की आयोजन होगी । जिस में नेपाल के उत्कृष्ट इन्टरनेशनल खेलाडी दावा थापा लगायत के खेलाडियों की सहभागिता रहेगी ।
इसी तरह महोत्सव में राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय तथा स्थानीय कलाकारों की बेजोड प्रस्तुती रहेगी । महोत्सव के अन्दर टिकटक प्वाइन्ट समेत रहेगी । महोत्सव में करीब २ लाख दर्शकों ने अवलोकन करेगें आयोजक ने अपेक्षा की है ।




