Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में गजेन्द्र नारायण सिंह की 21वीं जयंती मनाई गयी

 


जनकपुरधाम मिश्री लाल मधुकर । नेपाल सद्भावना पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र नारायण सिंह की 21वीं जयंती गजेन्द्र नारायण सिंह प्रतिष्ठान द्वारा रौतहट जिला के गजेन्द्र नारायण सिंह अस्पताल के परिसर में मंगलवार को मनायी गयी। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए पूर्व मंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता अनिल कुमार झा ने कहा कि गजेन्द्र बाबू मरते समय तक मधेशी की अधिकार के लिए संघर्ष किए। उन्होंने कहा कि धोती की सम्मान, हिंदी को संपर्क भाषा जैसे प्रमुख मांगे के लिए लोसपा आज भी अडिग हैं। बिशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए हिंदी भाषा अभियानी तथा लोसपा नेता रमन पांडेय ने कहा कि मधेशी को पहाड़ी की तरह समान अधिकार के लिए लड़ने वाले महापुरुष गजेन्द्र बाबू के अधूरे सपनो को पूरा करना ही उनके लिए सच्चा श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज नेपाल गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति तथा उप राष्ट्रपति मधेशी बने। यह गजेन्द्र बाबू के संघर्ष का ही नतीजा है। लोसपा के रौतहट जिला के अध्यक्ष लीला साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में विजय साह, शंभू जायसवाल शेख जमशेद सहित कई लोगो ने बिचार रखें। कार्यक्रम का संचालन धनंजय मिश्रा ने किया।

यह भी पढें   बीआरएबीयू में प्रो. डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता संभालेंगे विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर का कार्यभार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *