विद्यालय भवन का किया गया उद्घाटन
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । गुरुवार को सर्लाही जिला केवलरा गांव पालिका वार्ड 4अवस्थित राम सखी मोहित सिंह जनता मा. वि. विद्यालय भवन का उद्घाटन भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार, जिला समन्वय समिति सर्लाही के सभापति कौशल किशोर सिंह तथा बलरा नगरपालिका के मेयर रामा शंकर प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किए। भारत सरकार के सहयोग से44. 3मिलियन से यह बिद्यालय भवन बना हैं। भारत की स्वतंत्रता दिवस के75बर्ष पूरा होने पर”आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 75परियोजनाओं में से एक है। तीन मंजिल निर्मित इस बिद्यालय में पढाई के लिए जरुरी सभी सुविधाएं का ख्याल रखा गया है। इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार ने कहा कि 2003सेभारत ने नेपाल में 532उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाएं लिए हैं। नेपाल के सभी सात प्रदेशों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खानेपानी, कनेक्टिविटी, सर सफाई, तथा अन्य सार्वजनिक उपयोगिता के क्षेत्र में475परियोजना पूरा हो चुके हैं। मधेश प्रदेश में 74एचआई सीडीपी में से 17 सर्लाही में है। भारत तथा नेपाल के बहुआयामिक तथा बहुक्षेत्रीय विकास साझेदारी साझा करती है तथा दोनो देशों को और मधुर संबंध बनाते हैं।


